पुलिस की मौजूदगी में नामदा बस्ती से काटा गया अवैध पानी कनेक्शन

जमशेदपुर|नामदा बस्ती में अवैध पानी कनेक्शन को लेकर जुस्को द्वारा मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने नामदा बस्ती के लगभग 60 घरों के अवैध पानी का कनेक्शन को काटा। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। अभियान का नेतृत्व जुस्को के अधिकारी प्रभात झा कर रहे थे।



Post Comment