119 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार

जमशेदपुर | परसुडीह थाना अंतर्गत संत रोबर्ट स्कूल के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे गिरोह को पकड़ा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवशीष ने पत्रकारो को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोपहर के 2:30 बजे पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को धरदबोचा और अन्य समान बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

इनकी हुई गिरफ्तारी

सोपोडेरा निवासी अरविंद शर्मा उर्फ कैडी उर्फ छोटू, सोपोडेरा निवासी सनी स्वासी, मकदमपुर निवासी मो. समीर, मकदमपुर निवासी मो. शब्बीर हुसैन और सालगाझूड़ी‌ निवासी मो. तौकीफ आलम की गिरफ्तारी हुई है।

ये हुआ बरामद

119 पुड़िया ब्राउन शुगर, हुंडई की सफेद कार, 09 क्यूआर कोड (Google Pay, phonepe, Amazon Pay, Airtel Payment, BharatPe आदि से जुड़े), विभिन्न बैंकों के 12 चेकबुक, पासबुक और क्रेडिट कार्ड, 04 मोबाइल फोन और लाखों रुपये का डिजिटल लेन-देन।

Post Comment

You May Have Missed