“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे, चक्रधरपुर स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित

चक्रधरपुर | 7 नवम्बर को राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने तथा आगामी 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की अमर देशभक्ति भावना को नमन किया गया, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया और आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करती है।
जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन देश के विकास में जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनके अमूल्य योगदान को उजागर करती है। मौके पर चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सहित अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



Post Comment