तहसील कैम्प दिवस में 17 मामलों का निष्पादन

चुकरीपाड़ा में कैम्प दिवस में मामले का निपटारा करते अधिकारी

जमशेदपुर | स्थानीय स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तहसील कार्यालयों में तहसील कैम्प दिवस का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में राजस्व एवं भूमि विवाद मामलों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष 66 प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कैम्प दिवस के दौरान राजस्व कर्मचारियों द्वारा मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनी गईं तथा आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तहसील कैम्प दिवस का उद्देश्य भूमि विवादों व राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं विवाद की स्थिति को कम किया जा सके।

Post Comment

You May Have Missed