धूम-धाम से मनाया जाएगा रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स

रांची | रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स 11-15 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर दरगार कमिटि का एक प्रतिनिधिमंडल उपाायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जिले के हजारों लोग हर वर्ष इसमें शामिल होते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
इस अवसर पर दरगाह कमिटि सदर अध्यक्ष मो० अयुब गद्दी, महासचिव मो० जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उपसचिव जुल्फिकार अली भुट्टो, मीडिया प्रभारी शाहिद खान एवं समीर हेज़ाजी उपस्थित थे।



Post Comment