संजीव सेना के रक्तदान में 305 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर | पोटका विधायक संजीव सरदार के जन्मदिवस के अवसर पर संजीव सेना द्वारा शनिवार को करनडीह स्थित जहेरथान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार शामिल होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा अपने जन्मदिन पर केक काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से होने वाले फायदे की भी जानकारी दी।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर सुनील महतो, चंद्रावती महतो, देवजीत मुखर्जी, मनोज नाहा, जगत मार्डी, तरुण सरदार, मनोहर मुंडा, नीता सरकार, अजय सिंह, निजाम खान, महावीर मुर्मू, लालटू महतो, पलटन मुर्मू, सरस्वती टुडू समेत बड़ी संख्या में संजीव सेना के सदस्य, झामुमो आंदोलनकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।



Post Comment