14 को आयोजित होने वाला आदिवासी महादरबार का सोशल मीडिया में चर्चा
- ये “काका” का आदिवासी महा दरबर नहीं है, ये एक राजनीतिक दरबार है : शेखर टुडू

जमशेदपुर | आदिवासी सांवता सुशार आखड़ा द्वारा 14 सितंबर को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले आदिवासी महादरबार इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा पर है। मालूम हो कि शेखर टुडू द्वारा अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर कहा गया कि ये आदिवासी महादरबार नहीं यह एक राजनीतिक दरबार है। उन्होंने यह भी लिखा कि जमशेदपुर अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत आता है और अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासी कल्याण के अभियानों की अध्यक्षता मांझी महल परगना, तोरोप परगना या ग्राम सभा के अनुसार होता है। उक्त आयोजन के संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक चंपाई सोरेन है।

इस पेसबुक पोस्ट पर कई तरह की टिप्पणियां की रही है, जो काफी चर्चा में है। इसको लेकर समाज में चर्चाएं तेज है। जैसा शेखर टुडू के फेसबुक पेज पर पोस्ट है।



Post Comment