पोषण से भरपूर झारखंडी व्यंजन को अपनाये, व्यंजन बनाने की विधि सोशल मीडिया पर डाले : अपर मुख्य सचिव

रांची | झारखंडी व्यंजनों का इंपैक्ट ग्लोबल हो इसके लिए व्यंजनों के बनाने की विधि सोशल मीडिया पर डालें ताकि पूरे भारतवर्ष सहित विदेशों में लोग इसे अपनायें। उक्त बाते झारखंड स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कही गुरुवार को 8वें राष्ट्रीय पोषण माह शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच अभियान राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेवारी ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं पर है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करानी है। यह कार्यक्रम माता बहनों पर फोकस है। जांच के बाद उन्हें दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिशु मृत्यु दर और मातृत्व मृत्यु दर के मामले में हम राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति में
अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी है उसके बाद भी झारखंड राज्य शिशु मृत्यु दर एवं मातृत्व मृत्यु दर के मामले में राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति में हैं। जबकि संस्थागत प्रसव के मामले में हम पीछे हैं, जिसमें सुधार करने की जरूरत है। पोषण माह में सभी जिला के समाज कल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी और आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। सभी को एक साथ मिल कर 15 दिन काम करना हैं। इस दौरान झारखंड में हर दिन 4000 कैम्प लगाए जाएँगे।

बिना स्वस्थ महिला के “स्वस्थ भारत ,स्वस्थ झारखंड” की कल्पना नहीं : मनोज कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि विकसित झारखंड बनाना है और बिना महिलाओं के बेहतर स्वास्थ के स्वस्थ भारत ,स्वस्थ झारखंड की कल्पना नहीं कर सकते हैं। आधी आबादी का स्वास्थ्य बेहतर हो इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है । झारखंड का प्रदर्शन बीते अन्य राष्ट्रीय पोषण माह अभियान में बेहतर प्रदर्शन रहा है।



Post Comment