“अंत्योदय एक अभियान” संस्था द्वारा 470 शवों का किया गया पिण्ड दान
- पितृपक्ष के अंतिम दिन 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज का किया गया आयोजन

जमशेदपुर | पितृ पक्ष पर रविवार को “अंत्योदय एक अभियान” संस्था द्वारा अबतक 470 शवों का पिण्ड दान किया गया। सभी आत्माओं की शांति के लिए पूरे विधि विधान के साथ पार्वती शमशान घाट में पिंडदान किया गया तत्पश्चात हवन किया गया। इस दौरान शमशान घाट प्रबंधक के साथ-साथ श्मशान घाट के कर्मचारियों को और इस अभियान से जुड़े लोगो को सम्मानित किया गया जो प्रत्येक शव में अपनी शक्ति अनुसार आर्थिक सहयोग करने का प्रयास करते हैं। 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज का भी आयोजन भी किया गया।
9204886232, 7004813335 पर कॉल कर मदद ले सकते है
जानकारी देते हुए अभियान के संस्थापक प्रवीण सेठी ने बताया कि किसी भी लावारिस शव के लिए या फिर जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं अंतिम संस्कार में सक्षम नहीं है उनके नंबर 9204886232, 7004813335 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह धरती का एक ऐसा बड़ा काम है जिसकी तुलना किसी कार्य से नही की जा सकती।

आइए जानते है.....
पेशे से पत्रकार प्रवीण सेठी ने गणेश चतुर्थी 2022 को एक अभियान की शुरुआत की, जिसमें लावारिस शवो के साथ-साथ वैसे लोगों का अंतिम संस्कार किया जो आर्थिक रूप से कमजोर है। इस अभियान के तहत अब तक 470 शवों का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया है। इस अभियान में पार्वती शमशान घाट प्रबंधक कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जहां उनके द्वारा यथासंभव मदद पहुंचाने का प्रयास अभियान के सदस्यों को किया जाता है। इन पांच वर्षों में "अंत्योदय एक अभियान" संस्था द्वारा 470 शवो का अंतिम संस्कार किया गया।



Post Comment