वैश्य मोर्चा का 7वां स्थापना दिवस मना
- छह प्रबुद्धजनों को वैश्य रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।

रांची | झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का 7वां स्थापना दिवस शुक्रवार को होटल आलोका स्थित डॉ वी पी केसरी सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल एवं हरिनाथ साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय राज, डॉ अशोक कुमार, राजेश गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य मोर्चा का जन्म ही विपरीत परिस्थिति से लड़ने और वैश्य समाज को हक अधिकार दिलाने के लिए हुआ। इस अवसर पर उप प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद ने प्रस्तावना पत्र पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहू व उप प्रधान महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
13 को राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन
अतिथियों ने सात पाउंड का केक काटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने केंद्रीय कमिटी और जिला कमिटी को भंग कर 20 नवंबर को नई कमिटी की घोषणा करने को कहा। इससे पूर्व वैश्य मोर्चा 13 नवंबर को अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च कर राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।

इन्हें मिला वैश्य रत्न
सुरेंद्र प्रसाद साहू (क्रीड़ा क्षेत्र), अशोक मंडल (अभियंत्रण), डॉ अमित साहू (चिकित्सा अध्ययन), अनुश्री रैना (नेत्र चिकित्सा), चंदन चौधरी (पत्रकारिता), कमल केडिया (उद्योग) साथ ही बेहतर कार्य करने वालों में बड़कागांव के मिथलेश साव, ओरमांझी के लक्ष्मण साहू, अरगोड़ा के सहदेव चौधरी, कांके के आदित्य पोद्दार और देवघर के राजकुमार बरनवाल को सम्मानित किया गया।
ये थे उपस्थित
कपिल साहू, कृष्णा साहू, हलदर साहू, राहुल कुमार साहू, संजय साहू, मनोज कुमार, आदित्य पोद्दार, अनिल वैश्य, रामसेवक प्रसाद, दिनेश्वर मंडल, दलन साव, प्रमोद चौधरी, आदित्य नारायण प्रसाद, मुकेशलाल सिंदुरिया, दिलीप प्रसाद, रोहित साहू, शिव प्रसाद साहू, चतुर साहू, करण मंडल, नरेश साहू, विजय कुमार, भुवनेश्वर साव, अशोक साव, रेणु देवी, पूनम जायसवाल आदि उपस्थित थे।



Post Comment