झारखंड से जुड़े है नालंदा हथियार तस्करी के तार, जमशेदपुर के 4 पकड़ाए

- नालंदा में एसटीएफ ने हथियार तस्करी का किया पर्दाफाश।
- पांच तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद।
- AK-47 के 153 जिंदा कारतूस, 5 चाइना मेड पिस्टल, 11 मैगजीन सहित आधा दर्जन मोबाइल जब्त।
नालंदा | बिहार में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुआं मोहल्ले में बुधवार देर रात संयुक्त छापेमारी कर पुलिस ने हथियार तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के तीन सगे भाई भी शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोला-बारूद और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।
जमशेदपुर से जुड़े है तार
पुलिस के अनुसार पकड़ाए जमशेदपुर के तीन आरोपी जे.आर. जाई, मो. महबूब ऑफ टिंकू और जाहिद हुसैन आपस में सगे भाई हैं और आपराधिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। साथ ही पकड़ाए सौरभ झा भी जमशेदपुर का ही रहने वाला है। सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया था कि झारखंड से कुछ तस्कर हथियार लेने आने वाले हैं। इसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरी रणनीति के साथ छापेमारी की और फ्लैट में मौजूद सभी पांचों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहन कुआं मोहल्ले में स्थित त्रिभूवन प्रसाद के मकान के एक फ्लैट में हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है।
रंजीत कुमार रजक, थाना प्रभारी, लहेरी, नालंदा



Post Comment