टाटानगर स्टेशन पोर्टिको में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप, मिथलेश ने किया रेस्क्यू

स्टेशन से रेस्क्यू किए गए सांप को जंगल में छोड़ते छोटू

जमशेदपुर | टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों ने पोर्टिको के समीप रखे टोकरी में सांप को देखा। जिसके बाद स्थानीय टेम्पो चालकों ने इसकी सूचना मिथलेश श्रीवास्तव को दी और सांपों को रेस्क्यू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग सांप के दो पिटारे को स्टेशन पोर्टिको के पास छोड़कर चले गए। सुबह लगभग 8:50 बजे यात्रियों की नज़र इसपर पड़ी और वह हिलता हुआ नज़र आया। जसके बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

टाटानगर स्टेशन से दूरभाष पर सूचना मिली तो स्टेशन पहुंच तो देखा कि सांप का दो पिटारा वहां था। पास गया तो उसमें दो कोबरा सांप दिखा। समय रहते उसे रेस्क्यू कर लिया गया। अगर समय पर सांपों रेस्क्यू नहीं किया जाता तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।
मिथलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू, सर्प रक्षक

Post Comment

You May Have Missed