31 जुलाई को जंतर-मंतर पर वैश्य समाज का त्राहिमाम महाधरना
- झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे वैश्य समाज के लोग
- अपनी अधिकार और मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।
- महाधरना को लेकर तूफानी दौरा कर समाज के लोगों को एकजुट कर रहे महेश्वर साहू
- 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा के समक्ष एकदिवसीय चेतावनी धरना

रामगढ़ | झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मनोहर रेसीडेंसी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने किया। बैठक में 31 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले त्राहिमाम महाधरना की तैयारी की समीक्षा की गई और दिल्ली जाने वालों की सूची बनाने की जवाबदेही पदाधिकारियों को दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य और ओबीसी का मुद्दा झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनाने में जिस समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कुर्बानी दी और आंदोलन करने वालों को आर्थिक रूप से सहयोग किया, वर्तमान में उसी समाज के साथ छल किया जा रहा है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर महाधरना से संबंधित पोस्टर, स्टीकर और पर्चा भी जारी किया गया।

ये थे उपस्थित
बैठक में नंद किशोर अग्रवाल, रेखा मंडल, हीरानाथ साहू, मोहन साव, लक्षण साहू, दिनेश्वर साहू, अशोक गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, रामा शंकर रंजन, कृष्ण साहू, जगदीश साहू, लखन अग्रवाल, चतुर साहू, ढलन साव, बीरेंद्र कुमार, भुवनेश्वर साव, मिथलेश साव, श्रीनिवास अग्रवाल, देव कुमार पंडित, अशोक साव, अजय साहू, भरत केशरी, मिथलेश लाल, गोपाल केशरी, जीवन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, हरिदास साव, माथुर साव, उपेन्द्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
वैश्य समाज अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है। नई दिल्ली में होने वाले त्राहिमाम महाधरना में हम शक्ति प्रदर्शन दिखाएंगे जिसमें अन्य कई राज्यों से भी समाज के लोग शामिल होंगे। – महेश्वर साहू, केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा।
Post Comment