संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की डीआरएम से मुलाकात

जमशेदपुर | सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव की मांगों को लेकर संयुक्त ग्राम समन्वय समिति का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा के नेतृत्व में चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल से मिलने के लिए डीआरएम तरुण हुरीया खुद ऑफिस से बाहर आए और प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कारणों से लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया है जो अस्थाई है, सभी सुरक्षा नियमों का व्यवस्था कर पुनः लोकल ट्रेनों का ठहराव प्रारम्भ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जब से टाटा नगर कोलकाता रेलवे लाइन बिछाई गई है, तब से,सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता आ रहा है और अब अचानक लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किया जाना समझ से परे है।
संयुक्त ग्राम समन्वय समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डीआरएम तरुण हुरिया का आश्वाशन सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव के मामले में संतोष जनक नहीं है, इससे प्रतीत होता है कि डीआरएम देश के माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी के द्वारा उदघाटन किया गया स्टेशन को भी नजर अंदाज कर रहे हैं। समिति ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समिति आंदोलन को बाध्य होगा।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, संरक्षक सदस्य दुबराज नाग, पूर्व मुखिया प्रकाश सांडील, तुलसी महतो, पंचायत समिति सदस्य रुद्र मुंडा, अधिवक्ता कन्हैया पांडे, पी के करुआ, संजय सिंह, राम मुखी, गौतम सामंता, जुझार हो, नानिका हांसदा, राम लाल मुंडा, विजय मेलगानडी उपस्थित थे।



Post Comment