अटल स्मृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए

कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा

जमशेदपुर | पोटका विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश के आलोक में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन बुधवार को पोटका विधानसभा में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधानसभा प्रत्यासी मीरा मुंडा, बरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.एके लाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाह, आनंद कुमार, प्रवीण सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुष को कभी भुलाया नहीं जा सकता, हम सभी के प्रेरणा श्रोत भी हैं। वहीं बांग्लादेश में हिन्दू पर हो रही घटना की कड़ी निंदा भी उन्होंने किया।
अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता।

Post Comment

You May Have Missed