मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक

  • कदाचारमुक्त वातावरण में मैट्रीक व इंटर परीक्षा कराने को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व केन्द्र अधीक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
  • मैट्रिक में 20126 व इंटर में 13317 बच्चे परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
परीक्षा को लेकर बैठक करते उपायुक्त व अन्य

देवघर | उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखण्ड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं केन्द्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सभी उपस्थित केन्द्र अधीक्षकों को जिले में आयोजित होने वाले मैट्रीक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। ऐसे में आवश्यक है कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाओं सुनिश्चित किया जाय, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि मेट्रिक परीक्षा में 20126 बच्चें हेतु 72 सेंटर व इंटर परीक्षा हेतु 39 सेंटर में आर्ट्स हेतु 9614, र्साइंस 3080, कॉमर्स 623 बच्चें और कुल 13317 बच्चें परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय एवं साफ-सफई की व्यवस्था से अवगत हुए। साथ ही प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों, दण्डाधिकारियों व कर्मियों को आईडी कार्ड लगाकर ही परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थि रहकर अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने का निदेश दिया गया। आगे उपायुक्त ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी व परीक्षा केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि पात्रता परीक्षा दे रहे अभ्यार्थी का पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार परीक्षा ड्यूटी पर तैनात न रहें। साथ ही परीक्षा केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं मोबाईल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त स्टाफ के किसी सदस्य के पास मोबाइल फोन न हो।

परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू

बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पास पहचान पत्र हो, जो उन्होंने अपने गले में पहन रखे हो। इसके अलावे परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू की गई है और ड्यूटी मैजिस्ट्रैट नियुक्त कर दिए गए है। इसके अलावा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित सम्पन्न हो, ये हम सभी के जिम्मेवारी व जवाबदेही है। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं। आगे उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केन्द्र पर पुलिस बल तैनात कर दिए जाएगें। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करें और परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें। इसके अलावे देवघर अनुमंडल व मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत माध्यमिक परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

ये थे उपस्थित

बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, सभी केंद्राधीक्षक सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed