टाटानगर स्टेशन से 17 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर | टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर से शुक्रवार को 17 किलो गांजा के साथ तस्कर उदय कुमार (मंटू) को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक जिला रेल पुलिस और आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर छापेमारी की। पकड़ाए हुए गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग 8.5 लाख रुपए लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक तस्कर हरिहरगंज पलामू का रहने वाला है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद तस्कर सीढ़ियों से होते हुए स्टेशन टिकट काउंटर पहुंचा जहां टीम ने उसे धरदबोचा। वह उड़ीसा के संबलपुर मंडल अंतर्गत जरपड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचा और बस के रास्ते डालटेनगंज ले जाने की फिराक में था।



Post Comment