रेलकर्मचारी की सजगता से रेल हादसा टला, डीआरएम ने किया सम्मानित

चक्रधरपुर | राजखरसावां–महालीमोरूप के बीच कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग की ड्यूटी करते समय रेल के दो कर्मी बन बिहारी महतो और हरियल हेंब्रम की सजगता से शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया ने दोनों कर्मियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग ड्यूटी करते समय रात लगभग 02:10 बजे Km 289/12 – 14, डाउनलाइन में राजखरसावां–महालीमोरूप स्टेशन के बीच पर एक वेल्ड फेलियर का पता लगा, जिसके बाद दोनों ने ट्रैक को तुरंत सुरक्षित किया और वेल्ड फेलियर वाली जगह से पहले एक मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रोक दिया और एक रेल हादसा टला।



Post Comment