भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण में उपस्थित प्रशिक्षु अधिकारी

जमशेदपुर | भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 प्रशिक्षु अधिकारी शीतकालीन अध्ययन यात्रा के तहत दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जमशेदपुर पहुंचे। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को उद्योग, वाणिज्य, वित्तीय व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, संसाधन प्रबंधन एवं क्षेत्रीय विकास की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।

शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने टाटा स्टील प्लांट का भ्रमण कर औद्योगिक उत्पादन, आधुनिक तकनीक, संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने पीएन बोस मेमोरियल, ट्राइबल कल्चर सेंटर का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक संरचना की जानकारी दी गई। यह शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, जिससे उन्हें नीति निर्माण, औद्योगिक विकास, आर्थिक गतिविधियों एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।

भ्रमण में ये थे उपस्थित

शैक्षणिक भ्रमण में प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाथ एम, सुशांत कुमार, शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बाबरुवान, कुमुद मिश्रा, फरखंदा कुरैशी, दिव्यांश मीणा, अभिषेक कुमार सिंह, गोवसिका पी.आर. एवं अंकित पांडेय शामिल रहे।

Post Comment

You May Have Missed