करियातपुर ब्रास मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर ईचाक में दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत

हजारीबाग | प्रखंड ईचाक अंतर्गत करियातपुर पंचायत स्थित करियातपुर ब्रास मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर में बुधवार से दो दिवसीय सौफ्त इंटरवेनशन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लस्टर से जुड़े सभी सदस्य, क्लस्टर डायरेक्टर सुनीता देवी, क्लस्टर विकास कार्यापालक संजीत कुमार एवं क्लस्टर कारीगर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पारंपरिक रूप से बन रहे ब्रास बर्तन में आधुनिक तकनीक, डिजाइन की जानकारी, प्रोडक्ट डेमोसट्रेशन की जाएगी। प्रशिक्षण एजेंसी जन जागरण केंद्र द्वारा कारीगरों को आधुनिक विपणन रणनीतियों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई तथा आधुनिक मार्केटिंग विधि एवं ईकाई संबंधित लोगो डिजाइन, प्रोडक्ट ब्रैडिंग की जानकारी दी गई।
करियातपुर ब्रास मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर एमएसएमई मंत्रालय की स्फूर्ति योजना अंतर्गत झारखंड का पहला क्लस्टर है, जिसमें ब्रास एवं ब्रॉन्ज के बर्तन निर्माण का कार्य 265 कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र कुमार एवं सहायक ट्रेनर मिथिलेश ने ब्रास बर्तन थाली, कटोरा पे पौलिशिंग और डिजाइनिंग का प्रोडक्ट डेमोनशट्रेशन किया। मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के श्रीश त्रिपाठी, क्लस्टर संस्थापक बुधन राम एवं जन जागरण केंद्र के निदेशक अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।



Post Comment