कलयुगी बेटे ने की पिता की नृशंस हत्या, किया आत्मसमर्पण

सरायकेला-खरसावां | जिले में एक रूह कँपा देने वाली घटना सामने आई है। गम्हरिया थाना अंतर्गत मंगलवार को टायो कॉलोनी में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा ‘एविएटर’ जैसे ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत का शिकार था, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका था।मृतक की रामा नाथ दास (55) के रूप में हुई है, जो टीजीएस के कर्मचारी थे और हाल ही में उन्होंने ईएसएस लिया था। आरोपी पुत्र मनसा दास ने घर में रखी दावली ( धारदार हथियार) से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या इतनी क्रूर थी कि आरोपी ने पिता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ उनके गुप्तांग को भी काट डाला। मौके पर मौजूद दृश्य इतना भयावह था कि उसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
घटना के बाद आरोपी पुत्र मनसा दास अपने पिता के शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर गम्हरिया पुलिस एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची, मनसा ने बगैर किसी विरोध के अपने आप को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Post Comment