तड़ीपार पोपो मुंडा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पोपो मुंडा (फाइल फोटो)

जमशेदपुर | विभिन्न अपराधिक मामलों में नामजद बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग निवासी पोपो मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा(28)  को गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा पुलिस ने रामनगर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी तौकीर आलम के बयान पर मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पोपो मुंडा महीनों से तड़ीपार होने बावजूद अपने गृह क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा था। पोपो के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने, शांति और सुरक्षा व्यवस्था भंग करने का मामला दर्ज किया गया।

Post Comment

You May Have Missed