अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों का भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न

गृह प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त व अन्य।

चतरा | अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। कान्हाचट्टी प्रखंड में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से लाभुकों को उनके नए घरों में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को सम्मानपूर्वक आवासीय सुविधा प्रदान कर जीवन स्तर में सुधार लाना है।

गृह प्रवेश समारोह में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला समन्वयक (आवास योजना), प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुनील प्रकाश, प्रखंड समन्वयक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

अबुआ आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जो हर गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। लाभुकों को समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त आवास सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी अपूर्ण आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कर गृह प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। अमरेंद्र कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त, चतरा।

Post Comment

You May Have Missed