… और आखिरकार पकड़ा गया शहर का अंतरराज्यीय शराब माफिया मोहन साहू

- 26 को कबीरधाम के पौड़ी में नकली शराब फैक्ट्री और अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
- शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर राकेश कोहली और मोहन साहु को गिरफ्तार किया।
- जमशेदपुर में भी 14 अगस्त 2024 को जुगसलाई में मोहन साहु के अवैध मिनी शराब फैक्ट्री में जमशेदपुर आबकारी विभाग ने छापेमारी की थी, 29 जुलाई 2023 को टेल्को थाना क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर स्प्रीट जब्त किया गया था, इसके साथ ही दर्जनों अवैध शराब के मामले दर्ज है।

कबीरधाम | विगत 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री और अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का भांडा फोड़ हुआ, जिसमें शुक्रवार की रात को छत्तीसगढ़ पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर अंतरराज्यीय शराब माफिया मोहन साहु को गोलमुरी और उसके एक अन्य साथी राकेश कोहली को सीतारामडेरा से गिरफ्तार कर ले गई।
यह है मामला
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम पोड़ी में कांग्रेस समर्थित पूर्व सरपंच के घर में पिछले कई महीनों से चल रहे नकली देशी शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना पर 26 नवंबर को पुलिस ने मकान में छापामारी की, जिस दौरान आरोपी अवैध सामग्री को रेत में छिपाने की कोशिश करते मिले। जांच में खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की फैक्ट्री की आड़ में अवैध शराब बनाने का पूरा प्लांट संचालित किया जा रहा था।
झारखंड से सामान मंगवाता था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराब बनाने में उपयोग होने वाला अधिकांश सामान आरोपी जमशेदपुर झारखंड से मंगवात था। शुरुआती पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासों की संभावना है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस काम में दो और स्थानीय सहयोगी शामिल थे, जिनमें से एक गांजा प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पूर्व में इनकी हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार पुलिस को नकली शराब बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की। वहीं छापामारी के दौरान नंद कुमार कुर्रे पिता फागू राम, इस्लाम उर्फ सुद्दू पिता अरमान खान, शेख साजिद पिता शेख सिकंदर और छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी पिता मालिकराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी अवैध रूप से नकली देशी प्लेन मदिरा तैयार कर ग्रामीणों को भट्टी शराब के नाम पर बेचते थे।
जब्त सामग्री
विगत 26 नवंबर को हुई छापेमारी में 49 पाव नकली देशी प्लेन मदिरा (8820 एमएल), नकली स्टिकर 6 बंडलब, नकली होलोग्राम 8 पेज, खाली पाव बोतलें 7 बोरी, नकली प्रिंटेड ढक्कन, 25 लीटर के 42 जरीकेन, पानी के 19 जार, 3 बॉटलिंग मशीन और अन्य अवैध पैकिंग सामग्री जब्त किया गया।



Post Comment