और उड़ा ले गया दस हजार का शराब…

जमशेदपुर | जुगसलाई थाना अंतर्गत प्रदीप मिश्रा चौक के आगे स्थित शराब दुकान से एक युवक दस हजार तीन सौ का शराब उड़ा ले गया। घटना शनिवार के शाम करीब 4 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार युवक रेड लेबल, 100 पाईपर्स जैसी ऊंची ब्रांड का शराब दुकानदार से मांग और फॉल्स ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। घंटो दुकानदार अपने बैंक अकाउंट को खंगालता रहा पर पैसा खाते में नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर दुकान संचालक सूर्य नारायण झा उर्फ बोलटू झा मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना जुगसलाई पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक युवक का नाम पता नहीं चला है पर कुछ लोग इसे बागबेड़ा का बता रहे है।




Post Comment