बागबेड़ा में मजदूरों को मिला लेबर कार्ड

मजदूरों को श्रमिक कार्ड बांटते जिप उपाध्यक्ष व अन्य।

जमशेदपुर | उत्तरी बागबेड़ा पंचायत में बीते एक महीने से निःशुल्क श्रमिक (लेबर) कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों मजदूर जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों का निःशुल्क पंजीकरण करवाया।
रविवार को मजदूरों के बीच श्रमिक कार्ड के वितरण किया गया। इस अवसर पर बतौर अतीथि के जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया गौरी टोप्पो, उपमुखिया मुकेश सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कार्ड बांटा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष ने मजदूरों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी। मौके पर प्रदीप ठाकुर, विशाल, साजन कुमार,अमन, आनंद, बबलू साहू, दीपक सिंह, दिनकर, सोनू दास, कुंदन आदि उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed