टाटानगर दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन

जमशेदपुर | सार्वजनिक टाटानगर दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन मंगलवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। इस अवसर पर कमिटी के संरक्षक मिलन सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जानकारी देते हुए मिलन सिन्हा ने बताया कि टाटानगर दुर्गा पूजा कमिटी का यह दूसरा वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से मंगवाई गई विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन, आसपास की सड़के और रेलवे क्वार्टरों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस अवसर पर सोनू सिंह, मंटू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।



Post Comment