भाजपा ने विभिन्न मांगो को लेकर प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
- जिला मुख्यालय में भी भाजपाइयों का प्रदर्शन।

जमशेदपुर | भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को खासमहाल स्थित प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच और सरकार द्वारा रिम्स 2 के लिए नगड़ी में खेतिहर जमीन के नाम पर आदिवासियों की लूटना बंद करने की मांग रखी। इस दौरान वर्तमान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।
ये थे उपस्थित
भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सासंद प्रतिनिधि संजीव कुमार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, सुबोध झा, नीलू मछुआ, राम सिंह मुंडा, राकेश शर्मा, प्रदीप मुखर्जी, बिमलेश उपाध्याय, प्रवीण सिंह, अभय चौबे, कन्हैया पांडे, राकेश चौबे, हानू जैन, नागेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, बिनानन्द सिरका, दीपू शर्मा, पप्पू सिंह, अशोक मिश्रा, धीरज सिंह, केशव सिंह, कुंजलता देवी, संजू देवी, रोहित कुमार, चमन सिंह, सचिन सिंह, उज्जवल कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post Comment