कारोबारी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

  • उत्तराखंड की राजधानी दून में मॉल से निकलते वक्त मारी गोली
विक्रम शर्मा (फाइल फोटो)

उत्तराखंड | राजधानी दून में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। जो प्रॉपर्टी और स्टोन क्रशर से जुड़ा काम करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। एसएसपी देहरादून के मुताबिक, 2 हमलावर पैदल आए थे। पिस्टल से नजदीक से चार गोली मारी गई।

मौके पर पुलिस, फॉरेंसिक और एसटीएफ की टीम पहुंची है और जांच करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से आसपास के लोग दहशत में है। जानकारी के मुताबिक, शहर में रहने पर  मृतक विक्रम इसी समय जिम से बाहर निकलता था। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि लंबे समय से हमलावर रेकी कर रहे थे और आज मौका पाकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों हमलावर पैदल ही आए थे और विक्रम को गोली मारकर पैदल ही यहां से वापस निकल गए है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। तो वहीं फॉरेंसिक टीम ब्लड सेंपल लेकर जांच कर रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह हमलावर कही दूसरे राज्य से आकर यहां लोगों की हत्या कर रहे हैं और पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।

विक्रम शर्मा का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है। विक्रम पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 30 से अधिक हत्या के मुकदमे हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्ष पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। लंबे समय तक वह झारखंड में जेल में बंद रहा।

Post Comment

You May Have Missed