खनिज लदे वाहनों की जांच, बिना वैध चालान पाए गए वाहन को किया गया जप्त

खनिज लदे वाहनों की जांच करते अधिकारी।

गुमला | उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को घाघरा अंचल अधिकारी द्वारा क्षेत्र में खनिज लदे वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान एक वाहन को बिना वैध चालान के खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। अंचल प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को जप्त कर घाघरा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

Post Comment

You May Have Missed