मुख्यमंत्री ने 160 सहायक प्राध्यापको, दन्त चिकित्सको एवं चिकित्सा पदाधिकारियो को सौंपा नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र सौंपते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, साथ में मंत्री इरफान अंसारी व अन्य।

रांची | धरती पर “भगवान” के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। आपसे इस राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी आशा  और उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी सेवा भावना से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करेंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा। इस अवसर पर उन्होंने 160 सहायक प्राध्यापको, दन्त चिकित्सको एवं  चिकित्सा पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र सौंपा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य संरचना मजबूत करने की दिशा में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति एक बड़ा कदम है।

बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करें

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के अलग-अलग इलाकों में पदस्थापित चिकित्सकों के कार्यों और सेवाओं का आकलन कर बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किए जाने की परंपरा शुरू करे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपना बेहतर देने के लिए प्रेरित होंगे।

Post Comment

You May Have Missed