चाइल्ड क्लब का 40वां सरस्वती पूजा सह मेले का आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य

जमशेदपुर | बागबेड़ा लाल बिल्डिंग में चाइल्ड क्लब की ओर से इस वर्ष 40वां सरस्वती पूजा सह मेले का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ क्लब के सदस्यों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। मौके पर बतौर अतिथि तरुण सरदार, विधायक प्रतिनिधि मनोज नाहा और पप्पू उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू उपाध्याय ने सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी और कमिटी सदस्यों द्वारा क्षेत्र में इस तरह के भव्य आयोजन किए जाने कि सरहना की।

सभी को इस पूजा का रहता है इंतजार

जानकारी के मुताबिक विगत 40 वर्षों से हो रहे इस पूजा और मेले का इंतजार क्षेत्र के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को रहता है। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम इस पूजा को देखने के लिए आता है और मेले में झूला और लजीज व्यंजन का लुप्त उठाता है।

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमित कुमार सिंह, विवेक झा, रंजीत सिंह, विपिन सिंह, ऋतिक कुमार, कौशल सिंह, आशीष कुमार, मनीष कुमार, रवि यादव, राजेश साहू, वीरेंद्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post Comment

You May Have Missed