राइफल संघ के सात दिवसीय कोचिंग कोर्स का समापन
- पूरे देश से 33 कोच ने लिया हिस्सा, जिसमें 19 झारखंड से

जमशेदपुर | राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (एनआरएआई) ने झारखंड राज्य राइफल संघ के सहयोग से रविवार को अपना सात दिवसीय एनआरएआई राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न किया। जो कि भारत में शूटिंग खेलों के लिए जमीनी स्तर स्तर पर कोचिंग को मजबूत करने और वैज्ञानिक रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस कोर्स में 5 विभिन्न राज्यों के 33 कोच ने भाग लिया, जिसमें झारखंड से 19 कोच शामिल हुए। तकनीकी सत्रों का संचालन ओलंपियन एवं भारतीय टीम कोच संजीव राजपूत एवं विद्या जाधव, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी सत्र ननकी चढ्ढा, न्यूट्रिशन मॉड्यूल चार्वी बाजाज, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंगसत्र विजेंद्र पाल सिंह, मानव शरीर रचना सत्र पी. एन. विनील कुमार, संचार कौशल सत्र सलील श्रीवास्तव द्वारा संचालित किया गया।
कोर्स का समापन प्रतिभागियों की समझ का मूल्यांकन करने के लिए औपचारिक परीक्षा के साथ हुआ। कोचों को व्यावहारिक फील्ड प्रोजेक्ट सौंपा गया है, जहां वे एथलीटों के साथ कार्य करेंगे और अगले दो महीनों में प्रस्तुति जमा करेंगे।
कोर्स का दूसरा चरण फिर से जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रतिभागी अपने कार्य प्रस्तुत करेंगे और एनआरएआई शिक्षा पथ के अंतर्गत अपने विकास को आगे बढ़ाएंगे। दोनों चरणों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को आधिकारिक एनआरएआई प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेएसआरए के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हम झारखंड में इस प्रकार के सत्रों का नियमित आयोजन करेंगे, ताकि पूरे क्षेत्र में कोचों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।



Post Comment