पुरानी रंजिश में अपराधी विजय तिर्की का हत्या

सरायकेला | चांडिल थाना अंतर्गत हारूडीह मुर्गा पाड़ा में अपराधी विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा था। इस कांड को मानगो, आजाद बस्ती, साकची और रड़गांव के अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है।
इस मामले में चांडिल थाना में मृतक की पत्नी शिवानी तिर्की के बयान पर साकची के इस्माइल आजाद उर्फ लंगड़ा आजाद, वारिस कॉलोनी का मो. शाहनवाज उर्फ मोनू, कपाली का कलीम, रड़गांव का अफसर अलम उर्फ छोटू लंगड़ा, आजाद बस्ती का तारीख और डाबर तथा अब्दुल अंसारी उर्फ चौड़ा राजू को आरोपी बनाया गया है।
लंगड़ा आजाद ने लिया 2023 का बदला
जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल 2023 को मानगो चेपापुल के पास लंगड़ा आजाद को गोली मारी गई थी, इस घटना में विजय तिर्की का मुख्य भूमिका होने का शक था। इसी घटना का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। शाहनवाज उर्फ मोनू ने विजय तिर्की को किसी बहाने से मुर्गा पाड़ा लेकर पहुंचा जहां पहले से घात लगाए कलीम, तारीख एवं एक अन्य आरोपी ने गोली चला दी। वारदात के दौरान शाहनवाज जगह की रेकी कर रहा था। इस पूरे घटनाक्रम में डाबर ने आर्थिक मदद करने की जिम्मेदारी संभाली थी। रेकी कर रहे शाहनवाज को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों के लिए छापेमारी जारी है। वही गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद विजय तिर्की का शव उसके परिजनों को सौंपा गया।



Post Comment