उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का दिए निर्देश

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं सिविल डिफेंस की समीक्षा बैठक आयोजित, आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पदाधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी।

जमशेदपुर | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं सिविल डिफेंस की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में मौसम की परिस्थिति को देखते हुए आपदा की संवेदनशीलता बनी हुई है, जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहे। 

भारी बारिश से मकान गिरने, पेड़ या दीवार गिरने तथा सड़क दुर्घटना  जैसी घटनाओं में हुई जानमाल की क्षति को त्वरित रूप से रिपोर्ट करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मृत्यु से संबंधित मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रक्रिया में कोई अनावश्यक देरी न हो, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।

समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि सरकारी भूमि पर बने आवासों को आपदा क्षति की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जेई एवं पंचायत सचिवों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर कंट्रोलिंग विभाग को भेजा जाए ताकि जरूरी मरम्मत कार्य शीघ्र आरंभ हो सके।

बैठक में ये भी थे उपस्थित :

वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसडीओ धालभूम गौतम कुमार, विद्युत, अग्निशाम, रेलवे, सिविल डिफेंस, नगर निकाय, शिक्षा, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल एवं सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, आर्मी यूनिट, आरएएफ, सीआरपीएफ, झारखंड सशस्त्र बल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एसडीओ घाटशिला एवं सभी बीडीओ, सीओ ऑनलाइन जुड़े।

 

Post Comment

You May Have Missed