वायरलेस मैदान का नाम शिबू सोरेन पार्क रखने की मांग
- वायरलेस मैदान को निजी व्यवसाय और धन उगाही का जरिया बनाना चाहते हैं कुछ लोग : झामुमो

जमशेदपुर | बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन पार्क के नाम से रखने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला के उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मैदान का नामकरण पहले ही शिबू सोरेन के नाम पर प्रस्तावित एवं पारित हो चुका है, किंतु बीती रात भाजपा से जुड़े कुछ लोगों द्वारा अंधेरे में मैदान के मुख्य द्वार पर किसी अन्य महापुरुष का नाम लिख दिया गया। यह कदम क्षेत्र की शांति भंग करने और विधि-व्यवस्था को खराब करने की नीयत से उठाया गया है।
झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे की जमीन पर बने इस मैदान को कुछ लोग निजी व्यवसाय और धन उगाही का जरिया बनाना चाहते हैं। बिना पदाधिकारी की अनुमति के रेलवे द्वारा बनाए गए मुख्य द्वार पर किसी अन्य नाम का अंकन करना पूर्णतः गलत है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये थे उपस्थित
पूर्व सांसद सुमन महतो, सुनील महतो, महावीर मुर्मू, बहादुर किस्कू, नीता सरकार, चंद्रावती महतो, पलटन मुर्मू, जगत माडी, मिथुन चक्रवर्ती, झरना पाल, गोल्डी तिवारी, प्रीतम हेंब्रम, विकास स्वर्णकार, सविता दास, नीतिश हाॅसदा, धीरेन माड़ी ,मनोज तांती, कर्ण कालिंदी, रमेश दास, सोनू सुंडी, विनोद दे, संजय महतो, आकाश लाल, अनिल केरकेट्टा, गोकुल माड़ी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post Comment