उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

कार्यालय में समस्या सुनते उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी।

जमशेदपुर | समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनी । एक-एक कर सभी शिकायतों/ समस्याओं को सुन संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित और समयबद्ध निपटारे का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जो भी मामले विधिक, प्रशासनिक या तकनीकी रूप से संभव हैं उनका निराकरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित आवेदनों पर नियमित प्रगति रिपोर्ट देने तथा निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान न केवल प्रशासन की जवाबदेही है बल्कि विश्वास और पारदर्शिता कायम करने का भी माध्यम है।

Post Comment

You May Have Missed