देवघर : दर्दनाक सड़क हादसा 6 की मौत 24 घायल
- मृतकों को 1.20 लाख और घायलों को 20 हजार मुआवजा।

देवघर | झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। जिला प्रशासन द्वारा 8 घायलों को भेजा गया।
कांवड़ियों से मिलने पहुंचे स्वास्थ मंत्री
सूचना मिलने पर राज्य के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी सदर अस्पताल और देवघर एम्स पहुंचकर दुर्घटना में घायल मरीजों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को हर संभव इलाज करने का निर्देश दिया।

बस चालक को लगी झपकी
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सुबह तड़के 5:30 बजे कांवड़ियों से भरी बस गैस सिलेंडर ले जा रही ट्रक से टकराई। जिसके बाद वह सड़क किनारे रखे ईट में जा घुसी।
बाबा मंदिर कल्याण कोष से दी जाएगी मुआवजा
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने घटना में घायलों को 20 हजार और मृतक के परिजनों को 1.20 लाख रुपए बाबा मंदिर कल्याण कोष से दिए जाने की घोषणा की।



Post Comment