जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

जनता दरबार में समस्या सुनती उपायुक्त।

चतरा| उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे आमजनों की समस्याएँ सुनीं। भूमि विवाद, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों सहित अनेक मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष विस्तार से रखा। उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र समाधान मिल सके।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की है।

Post Comment

You May Have Missed