आम जनता से किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें संवेदनशीलता ना भूले कार्य में पारदर्शिता रखें : उपायुक्त

रांची | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री, की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 नवंबर से शुरू होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर भी उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें संवेदनशीलता ना भूले कार्य में पारदर्शिता रखें। सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी अधीनस्थ ससमय कार्यालय आएं यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी बेसिक डिसिप्लिन (अनुशासन) में रहे आई कार्ड पहने और नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई
जिला में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति
मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), अबुआ आवास, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत सरोवर योजना आदि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा। लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समय-सीमा निर्धारित।
राजस्व संबंधी मामले
लगान, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।
जन शिकायत निवारण एवं लोक सेवाओं की गारंटी
जनता दर्शन, लोक शिकायत निवारण प्रणाली एवं झारखण्ड लोक सेवा का हक अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन।
स्वच्छता, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएँ
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सघन करने तथा ओडीएफ की स्थिति बनाए रखने के निर्देश।
ये थे उपस्थित
बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, डीआरडीए निदेशक सुदर्शन मुर्मू, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, कार्यपालक अभियंता जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार साहू, भूमि सुधार उप समाहर्ता मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post Comment