बागबेड़ा : लावारिस कुत्तों का आतंक, डीसी से मिले पंचायत प्रतिनिधि

जमशेदपुर | बागबेड़ा कॉलोनी में इन दिनों कुत्तों का आतंक से लोग परेशान है। आय दिन कुत्तों का झुंड वहां रहने वाले लोगों पर झपट कर काट लेता है। शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से की। जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में कचड़े का ढेर जमा हुआ है, जिससे आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ते जा रही है। जिस कारण आए दिन लोग कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहे है। इसको लेकर प्रतिनिधियों ने लिखित मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र के लोगों को इससे निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान उपमुखिया संतोष ठाकुर, भोला झा, अजय, प्रकाश राव उपस्थित थे।



Post Comment