वर्षों से जमे कचड़े को दुखनी सोरेन ने कराया साफ

जमशेदपुर | समाजसेवी दुखनी सोरेन ने रविवार को अपने निजी खर्च पर बागबेड़ा में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जगदीशपुर रोड बागबेड़ा स्थित मुख्य सड़क पर वर्षों से जमे कचड़े को जेसीबी के माध्यम से साफ कराया।
दुखनी सोरेन ने बताया कि इस मौसम में ये कचड़े सिर्फ बीमारी फैलाएंगे। मुख्य सड़क होने के बावजूद वर्षों से जमे इस बजबजाती कचड़े पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के पास कचड़ा फेकने का कोई विकल्प नहीं है। इसके लिए जल्द ही संबंधित विभाग और अधिकारियों से बात की जाएगी।
ये थे उपस्थित
सौरभ कुमार, रौनक गुप्ता, राजा शर्मा, शंकर प्रसाद, रितेश कुमार, अनीस शर्मा आदि उपस्थित थे।



Post Comment