जांच के दौरान पुलिस पर 6 राउंड फायरिंग

जमशेदपुर | जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास गुरुवार देर रात उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों बिहार के नालंदा और गया जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण सहित कई संगीन वारदात में शामिल रहे है।
अपराधी ने सिपाही का कार्बाइन छीना, 6 राउंड फायरिंग
पुलिस तीनों अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि तीनों ने कैरव के अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले सोनारी साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस गुरुवार देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची। इस बीच एक अपराधी ने बिस्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड की कारबाईन छीन ली और पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई जिससे तीनों घायल हुए है। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। साथ ही अपराधियों द्वारा छुपाए दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया।



Post Comment