विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी | विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2025 के अवसर पर आज जिला स्तर पर “मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर जिला स्तरीय परामर्श” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड फंड इंडिया गैर सरकारी संस्था, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री, रांची के तकनीकी सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड फंड इंडिया की ओर से अब तक किए गए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत मानसिक स्वास्थ्य के जैव-मानसिक-सामाजिक एवं सामुदायिक दृष्टिकोण पर पैनल चर्चा आयोजित हुई जिसमें डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. महाश्वेता भट्टाचार्य, डॉ. रवि किस्कू तथा श्री कुमार सौरव ने विचार साझा किया।
हेल्पलाइन नम्बर 93349-15046/15053 पर संपर्क करें
विशेषज्ञों ने कहा कि केवल डिप्रेशन ही नही और भी कई कारण हो सकते है, जिसके कारण लोग आत्महत्या के बारे में सोचते है और आत्महत्या कर लेते है। ऐसे लोगों की समस्याओं को जाने, उनसे बात करें, जिससे उनकी मानसिक स्थिति को समझा जा सके। मानसिक सपोर्ट से आत्महत्या को रोका जा सकता है। किसी भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली मानस के टॉल फ्री नंबर 14416/1800-89-12216 या सुसाइड प्रीवेंशन हेल्पलाइन नम्बर 93349-15046/15053 पर संपर्क करें।



Post Comment