परसुडीह में अवैध शराब फैक्ट्री में आबकारी का छापा

  • 400 लीटर रंगीन शराब, 2685 लीटर विदेशी शराब, 1000 पीस विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, 10 लीटर कैरेमल और भारी मात्रा में लेबल, स्टीकर और कार्टून जब्त किया गया।
परसुडीह में हुई छापेमारी में जब्त शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम।

जमशेदपुर | परसूडीह थाना अंतर्गत छोटा गादडा गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार तड़के सुबह छापेमारी की। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जर्जर पक्के भवन में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब सहित अन्य सामग्री बरामद किया।

ये हुआ बरामद

इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने लगभग 400 लीटर रंगीन शराब, करीब 2685 लीटर विदेशी शराब, 1000 पिस विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, 5 बंडल रैपर, 5 बंडल विभिन्न ब्रांड के कार्टून, और 10 लीटर कैरेमल जब्त किया। इस अवैध शराब फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर शराब की पैकिंग व भंडारण के साथ-साथ विभिन्न नामी ब्रांड के नकली शराब तैयार किए जाते थे।

टीम में ये थे शामिल

टीम में निरीक्षक उत्पाद रामदास भागत, अवर निरीक्षक मो. गुफरान, प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक और प्रतिनियुक्त गृह रक्षक शामिल थे.

यह कार्रवाई अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने और आम जनता को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जुर्म में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – – अजय कुमार, आयुक्त, उत्पाद जमशेदपुर।

Post Comment

You May Have Missed