फैजान नूर कमिटी ने कीताडीह से निकाला जुलूस

जमशेदपुर | फैजान नूर कमिटी द्वारा कीताडीह इमामबाड़ा से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। इससे पूर्व मैदान में हिंदुस्तान के अमन के लिए दुआ की गई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने आपसी भाईचारे और एकता की बात कही। इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष मैनुअल खान ने सभी को पगड़ी पहनकर स्वागत किया। मौके पर शेरू खान, निजाम खान, अब्दुल मुराद, जैनुल खान, कासिम खान, ललन खान, रिजवान खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुलूस में शामिल थे।



Post Comment