टाटा हाइवे होटल पर फायरिंग, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद

घटनास्थल पर जांच करती चांडिल पुलिस।

सरायकेला |एनएच 33 स्थित पारडीह काली मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर टाटा हाईवे होटल में गुरुवार रात अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बदमाशों ने होटल मालिक रंजीत कुमार पर फायरिंग की। मालूम हो कि घटना रात करीब 08:15 बजे 15 की संख्या में बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। युवक हंगामा करने की नियत से दुकान से लगभग 100 फीट दूर अपनी गाड़ियों को खड़ा करके आए थे। माहौल बिगड़ता देख होटल मालिक रंजीत कुमार ने खुद को बचाने के लिए होटल के अंदर से लोहे का रॉड उठा लिया जिसके बाद युवकों ने होटल के बाहर से रंजित पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। इस दौरान युवकों ने होटल के शीशे और कुर्सियों को भी तोड़ा।

ये था मामला

तीन दिन पहले हुए आपसी विवाद के मामले में करीब 15 युवक होटल पहुंचे और होटल संचालक रंजीत कुमार से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की ज़िद करने लगे। जिसपर होटल मालिक ने फुटेज देने अथवा दिखने से इंकार कर दिया। इस जवाब से नाराज युवक होटल परिसर में हंगामा करने लगे।

होटल में मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच में घटनास्थल से एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
दिलदार बिरुवा, थाना प्रभारी, चांडिल।

Post Comment

You May Have Missed