चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में फ्लावर शो का आयोजन

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्याल में बुधवार को फ्लावर शो एवं पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा पुष्प-पौधों, आकर्षक सब्जी-पौधों की प्रदर्शनी तथा फूल-पंखुड़ी की रंगोलिया विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दपू रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिय ने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता एवं कलात्मक उत्कृष्टता की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बात कही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।



Post Comment