खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण

दुकानों का निरीक्षण करते पदाधिकारी।

पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम के द्वारा शुक्रवार को चाईबासा सदर स्थित मिठाई दुकानों एवं ठेला खोमचा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गिरनार मिष्ठान भंडार, आम्रपाली स्वीट्स एवं अन्नपूर्णा स्वीट्स से खोवा का नमूना संग्रह किया गया, साथ ही अम्रपाली रेस्टोरेंट, छोटे लाल सिंह का मिठाई दुकान, गिरनार मिष्ठान भंडार, अन्नपूर्णा स्वीट्स व राजस्थान स्वीट्स में लड्डू में अखाद्य रंगों की जांच की गई। जांच में अखाद्य रंग नहीं पाए गए।

जांच के क्रम में सभी खाद्य करोबारियों को सभी अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस प्राप्त करने, अपने प्रतिष्ठान में समुचित साफ-सफाई और हाइजीन बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण एवं ताजा खाद्य सामग्री बेचने, एक्सपायर, बासी अथवा सड़ी-गली खाद्य सामग्री को तुरंत नष्ट करने एवं निर्माण में केवल गुणवत्ता युक्त सामग्री तथा एफएसएसएआई प्रमाणित फूड कलर का निर्धारित मात्रा में ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया।

औचक निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। अतः सभी खाद्य कारोबारी नियमों का पालन करते हुए हाइजीनिक तरीके से कारोबार सुनिश्चित करें।
धनेश्वर हेम्ब्रम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम
Previous post

“वर्ल्ड लार्जेस्ट ग्रेन स्टोरेज इन कॉर्पोरेटिव सेक्टर” अंतर्गत 3 गोदाम निर्माण को मंजूरी

Next post

अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सिसई में जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, भंडारित बालू जप्त

Post Comment

You May Have Missed