बागबेड़ा के कृत्रिम तालाबों में पूर्व पार्षद ने भरवाया पानी

जमशेदपुर | लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी पानी टैंकर से तीन कृत्रिम छठ तालाब में निःशुल्क पानी भरवाया गया।
जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए पूर्व जिप उपाध्यक्ष द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पिंटू त्रिपाठी, रंजन, देवलोचन, टुनटुन सहित कई स्थानीय लोगों उपस्थित थे।



Post Comment